Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आरसीएमयू के कारो शाखा के नए कमेटी को विधायक ने किया सम्मानित

Bermo : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कारो शाखा की नई कमेटी के पदाधिकारियों को बुधवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने सम्मानित किया. इस अवसर पर जयमंगल सिंह ने कहा केंद्र सरकार मजदूर विरोधी है. सरकारी उद्योगों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है. मजदूर एकजुट होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें, ताकि मजदूरों के लिए पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा सुविधा और अधिकार दिए गए थे, उसे बचाया जा सके. उन्होंने नई कमेटी को भरपूर सहयोग देने के आश्वासन दिया. कारो शाखा की नई कमेटी में अध्यक्ष अरुणजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जमील अख्तर, दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा और नारायण शर्मा, सचिव प्रताप सिंह, सहसचिव डोमन प्रसाद, मदन निषाद, रामचंद्र यादव और निरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे, सहित कार्यकारिणी के 38 सदस्य बनाए गए हैं. मौके पर राजेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौहान, विजय दास, मेघनाथ सिंह, आनंद कुमार, लक्ष्मण महतो, अजीत सिंह, उमाशंकर महतो, जिबू विश्वकर्मा, गणेश करमाली, गौतम भट्टाचार्य, अंगद सिंह, भोला दीगार, अजीत रंजन, तेज प्रताप सिंह, लीलधारी प्रसाद गुप्ता, राजू रवानी, प्रमोद पासवान आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-bdo-and-co-administered-voters-pledge-to-personnel-in-gomiya-block-office/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व सीओ ने कर्मियों को दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही