Search

 
 
 

बेरमो : विधायक ने बांध पंचायत में पेयजल योजना का किया शुभारंभ

 

इंटेक वेल व फिल्टर प्लांट में लगाई गई नई मशीन का किया उद्घाटन

Bermo: गोमिया प्रखंड के बांध ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के इंटेक वेल व फ़िल्टर प्लांट में लगभग 34 लाख रूपए के नई मशीनों व उपकरणों का विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 19 सितंबर को उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि पिछले वर्ष से पंचायत के लोग पानी के संकट से जूझ रहे थे. मामले की गंभीरता को लेते हुए विधायक ने अधिकारियों के साथ इंटेक वेल व फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर समस्या को दूर करने का निर्देश दिया था. इसके बाद इंटेक वेल व फ़िल्टर प्लांट की मशीन को बदला गया है. इससे पंचायत के सभी घरों तक नियमित रूप से पानी सप्लाई करने में आसानी होगी. इस दौरान पीएचडी के एसडीओ शास्त्री शाह, एसडीओ शुभाशीष भट्टाचार्य, कनीय अभियंता करमचंद मरांडी मुखिया मुरली देवी, पंसस चंद्रदेव यादव, गोविंद यादव, प्रदीप यादव, मिथिलेश रजवार, झूपरी देवी, बबलू यादव, मुकेश यादव राजेश विश्वकर्मा, संदीप स्वर्णकार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-building-of-primary-school-amtaro-collapsed-no-casualties/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही