Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : विधायक ने मिनी पानी टंकी व छात्रा शौचालय क किया उद्घाटन

Bermo : गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत के दारीदाग गांव में गुरुवार 4 मई को आइइएल द्वारा निर्मित तीन हजार लीटर की मिनी पानी टंकी और लड़कियों के लिए बने शौचालय का उद्घाटन विधायक लंबोदर महतो ने किया. विधायक ने प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े व मुखिया रामबृक्ष मुर्मू के साथ डीएमएफटी मद से बनने वाले पोटहो खेल मैदान का शिलान्यास भी किया. विधायक ने कहा कि पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास के कार्य कराए जा रहे हैं. कहा कि विकास योजनाएं गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए, जिसके लिए सभी की सहभागिता ज़रूरी है. दारीदाग गांव में मिनी पानी टंकी व छात्राओं के लिए बने शौचालय एवं पोटहो खेल मैदान का निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी. मौके पर पूर्व प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा, आजसू नेता बबलू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार व संदीप स्वर्णकार, सोनाराम बेसरा, मेहीलाल मांझी, सचिदानंद मरांडी, रविशन टुडू, रविंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, किशोर वर्मन, आइइएल के एचआर मैनेजर रोशन सिन्हा, प्रदीप भट्टाचार्या, मनोज कुमार, मुकेश झा, रागिब साबरी, संतोष सिंदे, प्रदीप चंदुकार, आशीष सिंह, यूनियन के संतोष पांडेय, अजित प्रसाद, दिलीप कुमार, ईश्वर चंद्र हांसदा, सुरेश यादव, रूपेश सिंह व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-counseling-on-8-for-admission-under-rte/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आरटीई के तहत एडमिशन के लिए 8 को काउंसलिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही