Bermo : गोमिया व पलिहारी गुरुडीह पंचायत के ग्रामीणों को कोनार नदी से पेयजलापूर्ति के लिए प्रस्तावित नए इंटेक वेल के निर्माण स्थल का बुधवार 17 मई को गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने निरीक्षण किया. निरीक्षण में विधायक के साथ जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, पलिहारी गुरुडीह मुखिया सपना कुमारी, गोमिया मुखिया बलराम रजक शामिल थे. बता दें कि गोमिया प्रखंड के खम्हरा पंचायत स्थित कोनार नदी में नया इंटेक वेल बनाया जाना है. निरीक्षण के पश्चात विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बताया कि गोमिया व पलिहारी गुरुडीह पंचायत के लोगों को जल्द ही कोनार नदी से स्वच्छ पानी पाइपलाइन द्वारा मिलेगा. इसके लिए कोनार नदी में स्थल का निरीक्षण विभाग के पदाधिकारियों के साथ किया गया है. इसी स्थल पर नया इंटेक वेल व नया मोटर हाउस बनाया जाएगा. साथ ही पुराने पाइपलाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा. कहा कि इसके लिए जल्द ही सर्वे व डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा और उसके बाद प्रशासनिक स्वीकृति कराई जाएगी. इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता शशिशेखर सिंह, सहायक अभियंता शास्त्री शाह व जेई रोहित मंडल भी उपस्थित थे. विधायक ने बताया कि उन्होंने गोमिया व पलिहारी गुरुडीह पंचायत में कोनार नदी से पानी उपलब्ध कराने को लेकर डीएमएफटी की पहली बैठक में इस मामले को उठाया था साथ ही विधानसभा के सत्र में भी इस मुद्दे को कई बार उठाया. मुख्यमंत्री और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री से भी मिला. गोमिया व पलिहारी गुरुडीह पंचायत में अभी बोकारो नदी से पाइपलाइन द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहा है. लेकिन लोगों की मांग है कि उन्हें कोनार नदी से ही पानी सप्लाई की जाय. मौके पर पूर्व प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार व संदीप स्वर्णकार, राजेश कुमार साव, बंटी पासवान, रविंद्र प्रसाद, दीपक ठाकुर, विनय कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-every-evening-there-is-a-jam-at-gomiya-mor-passers-by-are-worried/">यह
भी पढ़ें : हर शाम गोमिया मोड़ पर लग जाता है जाम, राहगीर होते हैं परेशान [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : हर शाम गोमिया मोड़ पर लग जाता है जाम, राहगीर होते हैं परेशान [wpse_comments_template]
Leave a Comment