Search

 
 
 

बेरमो : विधायक ने यात्री शेड का किया शिलान्यास

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के चुटे पंचायत अंतर्गत धार्मिक स्थल कपसा में यात्री निर्माण शेड का शिलान्यास गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने किया.  मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े भी मौजूद थे. इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कई कार्य किये जा रहे हैं, जिसमें ग्रामीण सड़क, सिंचाई, पानी, बिजली, शिक्षा शामिल हैं. वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क पथों को मेन सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जर्जर पथों को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अपनी कृषि उपज के सामानों को शहरी बाजारों में जाकर बेच सकेंगे और रोजगार से जुड़ सकेंगे. खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और घर-घर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा. कपसा एक धार्मिक स्थल है और यहां शेड बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. विकास कार्य में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए और सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए. इस कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख गुलाब चंद्र हांसदा, पूर्व पंसस राजू महतो, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, जगदीश महतो, किशोर वर्मन उपस्थित थे. विधायक ने गोमिया प्रखण्ड के लोधी पंचायत  के कब्रिस्तान के चहारदिवारी निर्माण का भी शिलान्यास किया. इसे भी पढ़ें–श्रीजा">https://lagatar.in/inauguration-of-shreejaals-sales-prosperity-services-these-facilities-will-be-available-under-one-roof/">श्रीजा

 सेल्स एंड सृद्धि सर्विस का उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेंगी ये सुविधाएं [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही