Search

 
 
 

बेरमो विधायक ने पेटरवार में दामोदर नदी पर पुल का किया शिलान्यास

 
Kathara : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने पेटरवार प्रखंड के अंबाटोला फुटबॉल ग्राउंड व कथारा कैप्टिव पावर प्लांट के बीच दामोदर नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु मद से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास व जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू से ही प्रयासरत रहा हूं. यह काम आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने चांपी पंचायत में किए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए किए जा रहे विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की है. मौके पर मुखिया रीता देवी, जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, सीताराम मूर्मू, श्रीराम हेम्ब्रम, आनंद मूर्मू, गोपीनंद मूर्मू, विजय महतो, बिंदेश्वर मूर्मू, सीताराम मूर्मू, नारायण यादव, बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस खेतको के  मुखिया शब्बीर अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : दुर्गा">https://lagatar.in/rain-may-disrupt-durga-puja-yellow-alert-issued/">दुर्गा

पूजा में बारिश डाल सकती है खलल, येलो अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही