Search

 
 
 

बेरमो : धवैया हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले विधायक, मदद का दिया आश्वासन

 
Bermo : महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धवैया हत्याकांड के पीड़ित परिवार से गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो और पूर्व विधायक माधव लाल सिंह मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. बता दें कि 6 अक्टूबर की शाम को भीड़ द्वारा पिटाई के बाद इमरान अंसारी की मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पीएम आवास, पेंशन के अलावे अन्य सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने सरकार से मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी एवं उचित मुआवजा देने की मांग की. पूर्व विधायक माधवलाल सिंह ने भी मृतक इमरान अंसारी के परिवार से मिले. उन्हें सांत्वना दी. श्री सिंह ने कहा नफरत से न तो देश चलता है, न ही समाज. वहीं उन्होंने कहा किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषी को सजा मिले. मौके पर महुआटांड थाना प्रभारी, केदार नाथ पंडा, मुखिया पति फुलचन्द केवट, राजद बेरमो प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार यादव, अधिवक्ता रोहित ठाकुर, राजद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव, बासुदेव यादव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-officers-are-dealing-with-the-problems-of-the-villagers-in-your-governments-program-at-your-door/">जगन्नाथपुर

: आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे अधिकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही