Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो विधायक पहुंचे प्रखंड सह अंचल कार्यालय, योजनाओं का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Bermo: बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने 4 फरवरी शुक्रवार को बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी ऑफिस, प्रधानमंत्री आवास, योजना, मनरेगा योजना, सीडीपीओ कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र सहित प्रखंड कार्यालय के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कहा कि आम लोगों की सहूलियत के अनुसार कार्यों का निष्पादन करें. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोगों की सुविधा के अनुसार कार्य करने को कह रहे हैं. कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्या का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता से सीधे बात करें. बिचौलिए कार्यालय परिसर में घूमते रहते हैं और गरीबों को ठगने का काम करते हैं. इन्हीं लोगों के कारण सरकार की बदनामी होती है. लिहाजा अधिकारी जनता से सीधे जुड़ें. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-parents-upset-due-to-extra-fees-in-dav-school-preparations-for-agitation/">बेरमो

: डीएवी स्कूल में अतिरिक्त फीस से अभिभावक परेशान, आंदोलन की तैयारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही