Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : डीएवी स्कूल में आग पर काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन

Bermo : डीएवी स्कूल स्वांग में 11 मई को आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस दौरान बच्चों को अग्निशमन यंत्रों का सही तरीके से उपयोग करना सिखाया गया. इसके अलावा इस स्कूल के विद्यार्थी सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं. इसी कड़ी में 11 मई को गोमिया के सिंगली टोला एवं गोमिया प्लस टू हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को सही ढ़ंग से खेती करने, कचरा प्रबंधन, वाटर हार्वेस्टिंग, कचरे से बायो गैस बनाने की सहज जानकारी दी. इससे पूर्व स्वच्छता जागरूकता अभियान स्वांग दक्षिणी पंचायत के गांधीग्राम और पलिहारी पंचायत में चलाया जा चुका है. इस अभियान के सफल आयोजन में 12 वीं के छात्र प्रथम कुमार, वरुण कुमार, आनंद मोहन तथा अदिति लाल ने सराहनीय मुख्य भूमिका निभाई. छात्र-छात्राओं के अलावा अभियान चलाने में डीएवी स्वांग के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार शर्मा के अलावा एसएन राय, मुखिया बलराम रजक, पंचायत समिति सदस्य जनक देव यादव, जल सहिया मीना देवी, वार्ड सदस्य कुलदीप भुइयां, गुड़िया देवी, अशोक यादव समेत गोविंद रविदास, अंबुज कुमार, संतोष कुमार, पीके मिश्रा का प्रशंसनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632760&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : द्वितीय महाधिवेशन को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही