Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मोदी सरकार ने देशहित में कई ऐतिहासिक कार्य किये : रविन्द्र

Bermo : केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार का नौ वर्ष पूरा होने पर 04 जून को भाजपा ने गोमिया प्रखंड के खुदगड़ा स्थित ओएनजीसी प्लांट के समक्ष विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नौ वर्षों में देशहित में कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं. प्रखंड में केंद्र सरकार के सौजन्य से ओएनजीसी प्लांट स्थापित किया गया है. इससे कई लोगों को रोजगार मिला है. लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि केंद्र सरकार आमलोगों के लिए कई कार्यक्रम चला रही है. देवनारायण प्रजापति ने कहा कि भाजपा 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. डॉ सुरेंद्र राज व अनिल स्वर्णकार ने बताया कि भाजपा जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिला रही है. मौके पर शिवशंकर दुबे, संदीप प्रसाद, कार्तिक स्वर्णकार, अटल हलधर, दिनेश सिंह, शंकर सिन्हा, रोहित यादव, ओमकिंकर वर्मा, भरत स्वर्णकार, लाल यादव, ऋषि साव, प्रकाश रविदास, मुकेश साव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658060&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : पति से झगड़कर पत्नी ने लगाई फांसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही