Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : श्रमिक नेता कृष्ण मुरारी पांडेय की मनी पुण्यतिथि

Bermo : अपने जमाने के प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता कृष्ण मुरारी पांडेय की पुण्यतिथि 13 मई को बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस मौके पर विभिन्न संगठनों के नेताओं ने अपनी श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए कहा कि पांडेय जी गरीबों के मसीहा थे और गरीबों के हर सुख दुख में खड़े रहते थे. इस अवसर पर स्वर्गीय पांडेय के पुत्र सह पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. पूर्व सांसद समेत समेत अन्य मजदूर नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर रवींद्र पांडेय ने कहा कि बेरमो के सभी लोग एक बगिया के फूलों के समान हैं. यहां के लोगों को एक दूसरे से बैर भाव नहीं है. इसका जीता जागता उदाहरण उनके पिता की जयंती व पुण्यतिथि है. दोनों ही अवसर पर सभी राजनीतिक दलों व जाति-वर्ग के लोग शामिल होते हैं. मैं अपने पिता के आदर्शो पर चलते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा को तत्पर हूं. वरीय कांग्रेसी नेता गिरजाशंकर पाण्डेय ने कहा कि कृष्ण मुरारी पांडेय हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने को तत्पर रहते थे. श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगन्नाथ राम, कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, अजय सिंह, उत्तम सिंह, जितेंद्र दुबे, अर्चना सिंह, टुनटुन तिवारी, गजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. उषा सिंह, दिनेश सिंह, भाई प्रमोद सिंह, मधुसूदन सिंह, रवींद्र मिश्रा, विनय सिंह, कुलदीप समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636027&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार : पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही