Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक

Bermo : शिक्षा मंत्री के जगरनाथ महतो के निधन पर जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दल के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि जगरनाथ दादा अभिभावक थे. सुख दुख में हमेशा वो साथ खड़े रहे. राज्य की अपूर्णीय क्षति के साथ-साथ उनके लिए व्यक्तिगत नुकसान भी है. [caption id="attachment_601049" align="alignnone" width="247"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAIMANGAL-SHOK-247x300.jpg"

alt="" width="247" height="300" /> कुमार जयमंगल सिंह, कांग्रेस विधायक, बेरमो[/caption] पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने कहा कि जगरनाथ महतो गांव और ग्रामीणों की आवाज़ थे. गांव की समस्या और झारखंड के लोगों के हक़ व अधिकार के लिए विधानसभा में हमेशा मुखर होकर अपनी बात रखी. राज्य की जनता ने एक बहादुर नेता को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा खलेगी. [caption id="attachment_601050" align="alignnone" width="263"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MADHAVLAL-SINGH-263x300.jpg"

alt="" width="263" height="300" /> माधव लाल सिंह, पूर्व मंत्री[/caption] माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि जगरनाथ महतो हमेशा झारखंडवासियों के लिए संघर्ष करते रहे. साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए वो एकता के प्रतीक थे. [caption id="attachment_601053" align="alignnone" width="236"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/RAMCHANDRA-THAKUR-236x300.jpg"

alt="" width="236" height="300" /> रामचंद्र ठाकुर, राज्य सचिव मंडल के सदस्य, माकपा[/caption]   डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मंत्री प्रतिनिधि टेकलाल महतो ने कहा कि इस क्षेत्र के जगरनाथ महतो अभिभावक थे. विधानसभा में कभी भी उन्होंने अपनी नीति और सिद्धांत से समझौता नहीं किया. 1932 का खतियान और पारा शिक्षकों की मांग को लेकर विधानसभा में हमेशा मुखर रहे. इसलिए विधानसभा में जगरनाथ महतो की तस्वीर लगनी चाहिए.

  तेनुघाट व केवी कॉलेज में आयोजित हुई शोक सभा

शिक्षा मंत्री के निधन पर तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी, प्रोफेसर श्रीकांत प्रसाद, प्रोफ़ेसर महावीर यादव, प्रोफेसर एसके महाराज, प्रोफेसर प्रेमसागर प्रसाद, प्रोफ़ेसर धनंजय रविदास, प्रोफेसर रावण मांझी, प्रधान सहायक काजल मुखर्जी, शंकर सिंह, प्रमोद कुमार, विनय कुमार यादव, प्रेम चंद्र रजक, मुन्ना लाल, अभिषेक कुमार, सुनील राम सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [caption id="attachment_601058" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/KB-COLLEGE-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> केवी कॉलेज में शोक सभा में शामिल शिक्षक व विद्यार्थी[/caption] बेरमो केवी कॉलेज के प्रांगण में भी जगरनाथ महतो के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. प्रार्चाय डॉ.केपी सिन्हा के नेतृत्व में पूरे महाविद्यालय परिवार ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. प्रार्चाय ने कहा कि झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है. मौके पर प्रो.एलएल राय, प्रो.गोपाल प्रजापति, डॉ.वासुदेव प्रजापति, डॉ.व्यास कुमार, डॉ.अलीशा वंदना लकडा, प्रो.साजन भारती, डॉ.एके राय महतो, डॉ.प्रभाकर कुमार, डॉ.नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रो.मथुरा केरकेट्टा,  प्रो.नितिन चेतन तिगा, प्रो.पीपी कुशवाहा, प्रो.अमित कुमार रवि, कर्मचारी संघ के बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास, दुर्गा प्रसाद पासवान, सदन राम, विमल कुमार अलावा बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. यह">https://lagatar.in/bermo-prakash-kumar-singh-joins-bjp-in-delhi/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : प्रकाश कुमार सिंह ने दिल्ली में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही