Search

 
 
 

बेरमो : पीओ के आश्वासन के बाद विस्थापितों का आंदोलन स्थगित समेत 2 खबरें

 
Bermo : सीसीएल की कगगली वाशरी के विस्थापित ग्रामीणों ने रिजेक्ट कोल में अपनी भागीदारी की मांग को लेकर सोमवार को आंदोलन शुरू किया. विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले घुटियाटांड़ बस्ती के ग्रामीण सुबह में कारो कोलियरी के 8 नंबर वजन घर के समीप पहुंचे ओर इंट्री गेट पर खाली ट्रकों को खड़ाकर जाम कर दिया. समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद महतो ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी की पूर्ति नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. कुछ घंटे पर परियोजना पदाधिकारी ने समिति के पदाधिकिरयों को वार्ता के लिए बुलाया. पीओ वीएन पांडेय ने कहा कि रिजेक्ट कोयले का संप्रेषण जारी रखने के लिए समस्या के समाधान प्रयास जारी है. इसके लिए उन्होंने समिति से समय की मांग की. पीओ के अनुरोध पर समिति के लोगों ने आंदोलन स्थगित कर दिया. मौके पर सीसीएल कर्मी मनोज मंडल, बैजनाथ महतो, लखन महतो, सुरेश राम, चन्दन राम, पुष्पा देवी, गीता चौधरी, रामू तांती, गोपी डे, हरेंद्र महतो आदि मौजूद थे.

कथारा जीएम कार्यालय के सामने धरना 11 को : कृष्णा

Kathara (Bermo) : बीएमएस से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के नेताओं ने सोमवार की सुबह मजदूरों के साथ पिट मीटिंग की. बैठक में सीएमपीएफ घोटाला व ठेका मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई. संघ के क्षेत्रीय सहायक सचिव कृष्णा बहादुर ने कहा कि एमपीएफ कोयला मजदूरों का बुढ़ापे का सहारा होता है. लेकिन अब वह भी सुरक्षित नहीं है. सीएमपीएफ में जिस तरह के घोटाले का मामला सामने आया है, उससे संघ की चिंता बढ़ गई है. इस मुद्दे पर विभिन्न परियोजनाओं में पीट मीटिंग कर मजदूरों को जागरूक किया जा रहा है. घाटाले के विरोध और ठेका मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर 11 जनवरी को कथारा के महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा. बैठक में संघ के कथारा वाशरी के ब्रांच सेक्रेटरी बैद्यनाथ दुबे, क्षेत्रीय सचिव राजू स्वामी, यदुनाथ गोप, देवनारायण, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-husband-commits-suicide-by-hanging-after-quarrel-with-wife/">गिरिडीह

: पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने फांसी लगा की आत्महत्या 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही