Search

 
 
 

बेरमो : सांसद और विधायक ने किया विद्युत ट्रांसफार्मर का उदघाटन

 
Bermo :  गोमिया प्रखंड के साड़म पूर्वी पंचायत अंतर्गत चटनियाबागी गांव में रविवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने 200 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया. इससे पूर्व ग्रामीणों ने सांसद और विधायक को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. ट्रांसफार्मर उद्घाटन के बाद सांसद एवं विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इसके निराकरण करने की दिशा में निदान करने का आश्वासन भी दिया. 200 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सांसद एवं विधायक का आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा की पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या से परेशान थे. बहुत से ऐसे कार्य है जो विद्युत के बिना संभव नहीं है, ऐसे में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. बच्चों की पढ़ाई भी अवरुद्ध हो गई थी. विद्युत व्यवस्था बहाल हो जाने से चटनियाबागी एवं नौवाबांध टोला के लगभग 1200 की आबादी लाभान्वित होंगे. मौके पर दिलीप रवानी, अजय राम, महबूब अंसारी, राजेन्द्र साव, अमित चन्द्रवंसी, चरकु अंसारी, प्रभुराम, चेतन राम, कलीम अंसारी, भोला रवानी, राहुल कुमार, संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–श्री">https://lagatar.in/free-epilepsy-therapy-camp-in-shri-sarveshwari-group-medicines-given-to-64-patients/">श्री

सर्वेश्वरी समूह में निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर, 64 रोगियों को दी गई दवा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही