Search

बेरमो : सांसद व विधायक ने कॉलेज भवन का किया उद्घाटन

Bermo : गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित बर्धमान महाबीर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन 16 अप्रैल को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व गोमिया विधायक डॉ. लम्बोदर महतो ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदाओं की भरमार है. प्राकृतिक संसाधन मौजूद होने के बावजूद राज्य शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है. राज्य में टेक्निकल शिक्षा की कमी होने के कारण विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है. झारखंड में अभी तक विस्थापन व नियोजन नीति नहीं बनाई गई है, जिससे यहां के लोगों को वाजिब हक हक नहीं मिल पा रहा है. इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को हर संभव मदद देने की बात कही. विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया को एजुकेशनल हब बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. गोमिया में डिग्री कॉलेज भवन बनकर तैयार है. इस सत्र से कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इसी गोमिया में झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का ब्रांच खोला जाएगा. गोमिया टेन प्लस टू हाई स्कूल को आदर्श स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. तेनुघाट व कसमार में आईटीआई भवन बनकर तैयार है. इस, चालू करने के लिए विभागीय मंत्री से बातचीत हुई है. बर्धमान महाबीर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के विस्तार में हर संभव मदद दी जाएगी. मौके पर पूर्व सरपंच बालगोविंद प्रजापति, अरुण कुमार, मो. सफरोज खान, डॉ. सुरेंद्र राज, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा समेत बबलू तिवारी, तारामणि भोक्ता, विनोद विश्वकर्मा, चंद्रदीप पासवान, धनंजय सिंह, विपिन कुमार, राधेश्याम वर्मन, केदारनाथ स्वर्णकार, चंदना डे, अजय रंजन यादव, विजयानंद प्रसाद, कुलदीप प्रजापति, इंद्रनाथ महतो, सुनील पासवान, आशीष शर्मा, रविंद्र यादव, सुखदेव स्वर्णकार, कुंवर यादव,पवन कुमार, रामचंद्र गंझू, सोनू कुमार, विजय महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609695&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : इंटर कॉलेज व बीडी पब्लिक स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp