Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया प्लस टू हाई स्कूल भवन निर्माण का सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास

 
Bermo (Bokaro): गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने संयुक्त रूप से 3 जुलाई सोमवार को गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय में नए भवन का शिलान्यास किया. डीएमएफडी मद से 3 करोड़ 30 लाख की लागत से विद्यालय में पुराना जर्जर पड़े भवन को समतलीकरण कर यहां 2 तल्ला बिल्डिंग, 16 कमरा, 2 हॉल का नवनिर्माण किया जाएगा. मौके पर सांसद ने कहा कि क्षेत्र में विकास योजनाओं का कार्य निरंतर किया जा रहा है. गोमिया मोड़ के समीप रेलवे फाटक पर जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चालू होगा. इसके अलावा क्षेत्र के छात्र छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए गोमिया में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन जल्द होगा. क्षेत्र के विकास के लिए बोकारो जिला में डीएमएफटी फंड में पर्याप्त मात्रा में राशि है. इसका उपयोग क्षेत्र के विकास में किया जा रहा है.

गोमिया में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन जल्द : डॉ लंबोदर 

मौके पर विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी. विद्यालय में कमरे भी कम थे. शिक्षा सचिव व प्रशासन से वार्ता कर यहां शिक्षकों की नियुक्ति व अतिरिक्त कमरे का निर्माण कराया गया है. यह विद्यालय राज्य में उत्कृष्ट विद्यालय बनकर उभरे इस दिशा में हमलोग प्रयासरत हैं. गोमिया में डिग्री कॉलेज और शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा. इसके लिए राज्यपाल ने सकारात्मक आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया को एक मॉडल अस्पताल के रूप में निर्माण कराया जाएगा. गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पेयजल की समस्या को देखते हुए कोनार नदी में नए पेयजलापूर्ति योजना का निर्माण कराया जाएगा. इसका लगभग 5 करोड का डीपीआर बन चुका है, और इसी माह इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी. मौके पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि सांसद व विधायक ने इस विद्यालय में अतिरिक्त भवन के निर्माण करने का सराहनीय कार्य किया है. इस अवसर पर मुखिया बलराम रजक, रंजीत अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संदीप स्वर्णकार, रविंद्र साहू, दीपक साहू, महेश महतो, घनश्याम राम, शैलेश रवानी, अशोक रविदास, मंटू पासवान, रविसन टुडू, रितेश यादव सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687139&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : कसमार प्रखंड के 13 गांवों के रैयतों को मिला मुआवजा का नोटिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही