Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: सांसद ने किया डीप बोरिंग का शिलान्यास

Bermo: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत गोमिया में चार जगहों पर डीप बोरिंग का शिलान्यास किया गया. सीएसआर योजना के तहत सोलरयुक्त पानी के लिए डीप बोरिंग का शिलान्यास गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो और स्वांग कोलियरी पीओ डीके गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. गोमिया पंचायत के मध्य दुर्गा मंदिर परिसर, सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी मंदिर, पड़रिया बस्ती और पलिहारी गुरुडीह पंचायत के सिनेमा हॉल के आसपास के लोगों के लिए सोलर युक्त पानी की सुविधा के लिए डीप बोरिंग कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम

मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और विधायक डॉ लंबोदर महतो को माला पहनाकर स्वागत किया. सांसद और विधायक ने सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. कहा कि गोमिया के ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए हर तरीके से प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही यहां के लोगों को डीप बोरिंग से पानी मिलेगा. वहीं कोनार नदी से पानी मिले उसके लिए वे प्रयासरत हैं. मौके पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, सीएसआर के चंदन कुमार, गोमिया मुखिया बलराम रजक, पलिहारी गुरुडीह मुखिया सपना कुमारी, आजसू के राजेश विश्वकर्मा, बबलू तिवारी, संदीप स्वर्णकार, रविसन टूडू, रविंद्र साहू, मनोज यादव, रितेश यादव, दीपक साहू और विनय साहू मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  डीजीपी">https://lagatar.in/dgp-neeraj-sinha-and-dg-anurag-gupta-released-the-book-ready-reference/">डीजीपी

नीरज सिन्हा और डीजी अनुराग गुप्ता ने पुस्तक रेडी रेफरेंस का किया विमोचन    
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही