Search

 
 
 

बेरमो : सांसद ने मंत्री से की टूल्स रूम निर्माण कार्य शुरु कराने की मांग

 
मंत्री ने दिया भरोसा, जनवरी में शुरु होगा निर्माण कार्य
Bermo : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे से दिल्ली में मुलाकात कर जैनामोड़ के मल्हानटांड़ में लगभग 250 करोड़ की लागत से बनने वाली टेक्नोलॉजी सेंटर (टूल्स रूम) निर्माण को जल्द शुरू करवाने की मांग की. मौके पर मंत्री नारायण राणे ने आगामी जनवरी माह में निर्माण कार्य का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ करवाने का आश्वासन दिया है. सांसद श्री महतो ने मंत्री श्री राणे से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए देशभर में टूल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. इसी संदर्भ में बोकारो जिले के जैनामोड में टूल रूम बनाया जाएगा. इसके निर्माण के लिए 20 एकड़ 46 डिस्मिल जमीन लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय को हस्तांतरित किया जा चुका है. यह परियोजना बहुत दिनों से लंबित है। इस टूल रूम  के निर्माण से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717830&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : शराबियों ने युवक के पेट में टूटी बोतल घुसेड़ा, हालत गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही