Search

 
 
 

बेरमो : कई कांडों में आरोपी नक्सली चंद्रु मांझी गिरफ्तार

 
Bermo : बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस ने माओवादी चंद्रु मांझी उर्फ रामचंद्र सोरेन को गिरफ्तार किया है. पुलिस को पिछले कई वर्षों से चंद्रु मांझी की तलाश थी. बोकारो एसपी के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया और उसकी गिरफ्तारी की गई. वह कई नक्सली घटनाओं में नामजद आरोपी है. 6 दिसंबर 2006 को बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नयाबस्ती समीप पुलिया में लैंड मांइन विस्फोट में 13 जवान और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी. इसी मामले में सबसे पहले चंद्रु मांझी का नाम आया था. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि इस मामले में वह बेल पर था, मगर कई अन्य मामलों में भी उसकी तलाश थी. 19 मई 2015 को बुडगड्डा-पेंक मुख्य पथ पर पुलिसकर्मियों को क्षति पहुंचाने के उदेश्य से लगाए गए 10 किलो का लैंड मांइन बरामदगी, 17 जुन 2015 को सारूबेडा के टोला डेलिया आम समीप पुलिया से बरामद लैंड मांइन, 10 अक्टूबर 2015 को बुडगड्डा के समीप पुलिया में लैंड माइन बरामद मामले में उसकी तलाश थी. थाना प्रभारी ने बताया कि गुरूवार को एसपी चंदन कुमार झा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पेंक-नारायणपुर ऊपरघाट (नावाडीह) के जमुनिया से उसकी गिरफ्तारी की गई है. गिरफ्तार माओवादी चंद्रु मांझी उर्फ रामचंद्र सोरेन इसके अलावे नावाडीह व बोकारो थर्मल थाना के कई कांडों में नामजद अभियुक्त है. कई बार वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. यह">https://lagatar.in/bermo-west-singhbhum-police-pasted-advertisement-on-maoist-samar-das-house/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने माओवादी समर दा के घर पर चिपकाया इश्तेहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही