Search

बेरमो : चतरोचट्टी में नक्सलियों ने की जेसीबी चालक की पिटाई, क्षेत्र में दहशत

Kathara (Bokaro) : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी चालक की पिटाई कर दी. घटना 11 अप्रैल की देर रात की है. बता दें कि चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सीधावारा पंचायत के खखंडो गांव के समीप मोतियानाला में पुल का निर्माण किया जा रहा है. जहां गुरुवार की रात्रि लगभग नौ बजे नक्सलियों का जत्था हथियारों से लैस होकर पहुंचा और काम करा रहे मुंशी को खोजने लगा. उस समय मुंशी वहां मौजूद नहीं था. कार्यस्थल पर जेसीबी मशीन का चालक था. नक्सलियों ने चालक को मुंशी से बात कराने को कहा. चालक ने मुंशी का नंबर नहीं होने की बात कही, तो उसके पिटाई कर दी. इसके बाद नक्सलियों ने धमकी दी और चले गए. नक्सलियों की संख्या सात से आठ बतायी जा रही है. इस संबंध में गोमिया सर्किल के इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीन

का गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp