Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने जेसीबी और चार ट्रैक्टर को किया आग के हवाले

Bermo : बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया थाना क्षेत्र के केरी गांव में शुक्रवार 7 अप्रैल की देर रात नक्सलियों ने लेवी की मांग को लेकर एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद बेरमो एसडीपीओ एसडीपीओ सतीश चंद्र झा और ललपनिया थाना प्रभारी सुबोध कुमार दास पुलिस बल के साथ रात को ही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. [caption id="attachment_602317" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/TRACTOR-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> आग में आंशिक रूप से जला ट्रैक्टर[/caption]

         लेवी के लिए दिया गया घटना को अंज़ाम

जानकारी के अनुसार केरी गांव के लीला साव आसपास के क्षेत्र में पानी टंकी से लेकर सड़क निर्माण के कार्य में अपनी जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर भाड़ा में देते है. वर्तमान समय में ललपनिया के अय्यर गांव में करीब पचास करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा पानी टंकी का निर्माण और क्षेत्र में पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है. इस कार्य में भी लीला साव की जेसीबी मशीन लगी हुई है. इसी बीच शुक्रवार की देर रात 4-5 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों का एक दल लीला साव के घर पहुंचा और पानी टंकी का निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी देते हुए घर के सामने खड़ी एक जेसीबी मशीन और चार ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. जेसीबी मशीन जलकर राख हो गयी, जबकि ट्रैक्टर के सीट जल गये हैं. एसडीओपी ने बताया कि झुमरा क्षेत्र के एरिया कमांडर बिरसेन मांझी की टीम ने लेवी वसूली को लेकर घटना को अंजाम दिया है.

           बिरसेन मांझी पर है 25 लाख का इनाम

एरिया कमांडर बिरसेन मांझी झुमरा क्षेत्र का एरिया कमांडर ही नहीं, बल्कि वो सगंठन के बिहार झारखंड स्पेशल कमिटी का मेंबर भी है. 25 लाख के इनामी बिरसेन मांझी को बिहार और झारखंड की पुलिस अब तक गिरफ़्तार करने में नाकाम रही है. यह">https://lagatar.in/bermo-crowds-standing-on-both-sides-of-the-road-were-waiting-for-their-tiger/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सड़क के दोनो किनारे खड़ा हुजूम टकटकी लगाए कर रहा था अपने ‘टाइगर’ का इंतज़ार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही