Search

 
 
 

बेरमो : एनसीओईए ने बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र

 
Bermo : एनसीओईए(सीटू) बीएंडके क्षेत्रीय ने सोमवार 26 जून को महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधियों ने 10 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा. क्षेत्रीय सचिव विजय भोई ने कहा कि प्रबंधन व यूनियन के बीच पूर्व में हुई वार्ता में बनी सहमति पर आज तक अमल नहीं किया गया. अगर 15 दिनों के अंदर प्रबंधन वादों पर अमल नहीं करता है तो यूनियन फिर से आंदोलन करेगी. दस सूत्री मांगों में एकेके परियोजना से कुरपनिया, सण्डे बाजार, फ्राईडे बाजार, 4 नंबर रिहायशी इलाकों से होकर चलने वाले कोल ट्रांसपोर्टेशन को वैकल्पिक मार्ग से चलाने की मांग शामिल है. साथ ही बोकारो कोलियरी अस्पताल को पर्याप्त चिकित्सक, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ मुहैया कराने, सेवानिवृत्त कर्मी जो क्षेत्र के सरप्लस आवासों में किराया देकर रहना चाहते हैं, नियम बनाकर उन्हें आवास आवंटित करने, आवासों के अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने जैसी मांगें भी दोहराई गई. प्रावधान के अनुसार सेवानिवृत्ती के साथ ही कर्मियों के सीएमपीएफ व पेंशन का सेटलमेंट करने की मांग भी शामिल है. प्रदर्शन में वरीय नेता प्रदीप सचिव विश्वास, सीटू बोकारो जिलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, एनसीओईए उपाध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह दिनकर, एरिया सचिव विजय भोई, अध्यक्ष मनोज पासवान, कारो सचिव पंकज महतो व अघ्यक्ष कुणाल कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-under-the-leadership-of-pm-modi-india-is-ringing-all-over-the-world-sudhir-sinha/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में बज रहा भारत का डंका : सुधीर सिन्हा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही