Bermo : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) के साथ सीसीएल ढोरी एरिया प्रबंधन ने बुधवार को पहली बार महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में परिचयात्मक बैठक किया. बैठक में वेलफेयर, मजदूर समस्याओं, शुद्ध पेयजल, साफ सफाई और उत्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही सेंट्रल कॉलोनी डिस्पेंसरी को चालू करने, शारदा कॉलोनी, ढोरी क्षेत्र के चार नंबर ब्लॉक व रीजनल अस्पताल ढोरी के चार नंबर ब्लॉक का एपीपी करवाने, सिविल कार्य में डे टू डे वर्क, पहले की तरह सभी परियोजनाओं चालू करने, पेयजलापूर्ति के लिए क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने व रीजनल अस्पताल ढोरी में फिल्टर से जलापूर्ति को नियमित करने, सेंट्रल अस्पताल के शव वाहन को पुन: चालू करने, डायलिसिस मशीन व अल्ट्रा साउंड मशीन को चालू करने, आइसीयू व बर्न यूनिट को व्यवस्थित करने पर चर्चा की गयी. इसके अलावे उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने पर भी ज़ोर दिया गया. अध्यक्षता कर रहे ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बचे हुए 30 दिनों में रोजाना 36-37 हजार टन कोयला उत्पादन करने की जरूरत है. तभी ढोरी एरिया उत्पादन लक्ष्य को पाने में सफल हो सकेगा. राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह व सचिव शिवनंदन चौहान ने कहा कि राकोमयू हमेशा से प्रबंधन को उत्पादन में सहयोग करता आया है. प्रबंधन मजदूरों के सुख सुविधा का भी ख्याल रखने का काम करें. कहा कि मजदूरों के सहयोग से ढोरी एरिया के उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए यूनियन पूरी ताकत के साथ लगेगी. ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने कहा कि राकोमयू के दिये गये सुझाव व मांगों पर प्रबंधन जल्द पहल करने का काम करेगा. केंद्रीय अस्पताल के शव वाहन को ब्लेक लिस्टेट किया जायेगा. पेयजल समस्या को दूर किया जायेगा. कहा कि साफ सफाई के लिए आया तीन करोड रूपया फुसरो नगर परिषद से तालमेल नहीं रहने के कारण लौट गया. जबकि ढोरी प्रक्षेत्र में साफ सफाई करवाने में सीसीएल सक्षम है. मौके पर ढोरी एसओपी प्रतुल कुमार, एसओइएंडएम जयशंकर प्रसाद, सेंट्रल अस्पताल ढोरी के सीएमओ डॉ अरविंद कुमार सिंह, एएफएम राजीव कुमार, एसओसी उज्जवल कुमार, फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश मल्लाह, मुरारी प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, परवेज अखतर, कोषाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सहायक सचिव केके दुबे, अर्जुन प्रसाद नोनिया, रामदेश राम, पवन कुमार राव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-retired-bsf-sub-inspector-dhaneshwar-mahato-is-no-more/">यह
भी पढ़ें : कसमार : नहीं रहे बीएसएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर धनेश्वर महतो [wpse_comments_template]
बेरमो : रोजाना 36-37 हजार टन कोयला उत्पादन करने की जरूरत : जीएम

Leave a Comment