Search

बेरमो : गोमिया के नीरज कुमार का गांधी फेलोशिप में चयन

मिल सकता है नीति आयोग के साथ काम करने का मौका
Bermo (Bokaro) : रांची मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस ड्राइव में गोमिया के नीरज कुमार का गाँधी फेलोशिप में चयन हुआ है. नीरज को वर्क लोकेशन मध्य- प्रदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसका इंटरव्यू 3 अलग- अलग चरण में हुआ था. इस दौरान गाँधी फेलोशिप के ईस्ट ज़ोन के प्रोग्राम लीडर मार्केटिंग एंड रिक्रूटमेंट हेड अमृत आनंद और उनके साथ 10 लोगों की एक्जीक्यूटिव टीम उपस्थित थी. चयनित छात्र स्कूल कॉलेज के शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे और इसकी रिपोर्ट जिला के डीएम को देंगे. दो साल बाद इन्हें नीति आयोग के साथ काम करने का मौका मिल सकता है. नीरज को अलग अलग प्रतियोगिताओं में डेढ़ सौ से अधिक अवार्ड चुका है. प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने नीरज को लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए शुभकामना दी. प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ आर आर शर्मा, डॉक्टर तरूण चक्रवर्ती व अनुभव चक्रवर्ती, तुलबुल पंचायत की मुखिया ममता देवी, हरिनारायण प्रजापति, हेमंत केवट आदि ने बधाई दी है. यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=670750&action=edit">बोकारो

: बेरमो : भाजपा ओबीसी संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp