Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कांग्रेस पार्टी के नए प्रखंड अध्यक्षों का बेरमो में हुआ स्वागत

Bermo :  फुसरो के ढोरी स्थित राकोमयू प्रधान कार्यालय में नव मनोनीत अध्यक्ष का स्वागत किया गया. स्वागत समारोह कांग्रेस कमिटी एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित की गई. बेरमो प्रखंड के छेदी नोनिया, गोमिया के पंकज पांडेय, जरीडीह के अशोक कुमार मंडल और पेटरवार प्रखंड के शब्बीर अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया है. स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एवं संचालन पेटरवार प्रभारी परवेज अख्तर ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप में सीसीएल राकोमयू रीजनल अध्यक्ष गिरिजाशंकर पांडेय उपस्थित थे. सभी नए प्रखंड अध्यक्ष को कार्यक्रम में पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. समारोह को सम्बोधित करते हुए गिरिजाशंकर पांडेय व प्रमोद कुमार सिंह ने कहा की बहुत उम्मीद और विश्वास के साथ नए चुनौती को सफल बनाने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. आगामी आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा. इसके लिए हम सभी को मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी. बेरमो कांग्रेस की भूमि रही है, आगे भी रहेगी. इस बड़ी जिम्मेवारी को आप सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षगणों को दी गई है. मौके पर प्रखंड प्रभारी आबिद हुसैन, मुरारी प्रसाद सिंह, विल्सन फ्रांसिस, श्रीकांत मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, गणेश मल्लाह, ब्रजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, अर्जुन प्रसाद नोनिया, रंजीत कुमार, अनिल साव, साधु बाउरी, संतोष सिंह, बैजनाथ सिंह, ललन रवानी, रामबली चौहान, नागेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-station-in-charge-held-a-meeting-with-24-licensed-and-5-non-licensed-committees/">आदित्यपुर

: 24 लाइसेंसी व 5 गैर लाइसेंसी पूजा कमेटियों संग थाना प्रभारी ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही