Search

 
 
 

बेरमो : राम रतन हाईस्कूल में बनेगा नया तीन तल्ला भवन, 4. 88 करोड़ होंगे खर्च

 

विधायक अनूप सिंह ने किया भवन का शिलान्यास, डीएमएफटी फंड से होगा निर्माण

Bermo : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने 18 जुलाई मंगलवार को राम रतन हाई स्कूल फुसरो में बनने वाले नए भवन का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि डीएमएफटी मद से 4 करोड़ 88 लाख की लागत से विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को तोड़कर  तीन तल्ला नया भवन बनेगा. नए भवन में 18 कमरे, लैब, प्राचार्य कक्ष, स्टोर रूम व शौचालय बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं. इसके लिए बोकारो जिला में डीएमएफटी फंड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. ज्ञात हो कि 49 वर्ष पुराने राम रतन हाई स्कूल का भवन काफी जर्जर हो चुका है. स्कूल का निर्माण वर्ष 1955 में हुआ था. सरकार ने इसे मॉडल स्कूल का दर्जा दिया है. अब यहां की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा. प्रिंसिपल मनोज कुमार साहनी ने स्कूल में शिक्षकों की कमी और अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजीत कुमार ने किया. मौके पर बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, गिरजा शंकर पांडेय, 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, झामुमो के भोलू खान, रंजीत महतो, राकोमयू के हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, श्रीकांत मिश्रा, राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर सहित बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-central-schemes-are-not-working-properly-in-hemant-government-marandi/">गिरिडीह

: हेमंत सरकार में केंद्र की योजनाओं का ठीक से नहीं हो रहा काम- मरांडी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही