Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जंगल में मिला नवजात शिशु

Advertisement
Advertisement
Bermo : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में मिले एक नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति अपने कब्जे में लेकर इलाज करा रही है. 24 फरवरी को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली जंगल के रास्ते संतोष कुमार हेंब्रम को अपने घर से पेटरवार ड्यूटी जाने के दौरान झाड़ी के किनारे यह शिशु मिला. संतोष ने अपनी पत्नी को फोन पर यह बात बताई. खबर सुनकर उसकी पत्नी भी उस स्थान पर पहुंची और शिशु को घर ले आई. संतोष ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी दी. खबर मिलते ही थाना अधिकारी उसके घर पहुंचे और शिशु की हालत को देखकर तत्काल देखभाल के लिए महिला के पास ही छोड़ दिया. इसी बीच बाल कल्याण समिति बोकारो को भी मामले की जानकारी मिली. समिति ने एक टीम भेजकर उस शिशु को अपने कब्जे में ले लिया. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी ने बताया कि शिशु चिकित्सकों की देखरेख में है. उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है. कानूनी प्रक्रिया के बाद शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी को सौंप दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=253415&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो: छापेमारी अभियान में 25 टन अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही