Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : लंबित पीएम आवास के लाभुकों को भेजा जेगा नोटिस : बीडीओ

Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ कपिल कुमार ने पीएम आवास सहित कई योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में बीडीओ ने पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवास निर्माण को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि अभी भी करीब 11 सौ आवास का निर्माण कार्य लंबित है. जो लाभुक पैसा लेकर काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें चौकीदार के माध्यम से नोटिस दिया जाएगा. इसके अलावा 15वें वित्त योजना से टाइड व अनटाइड के तहत पंचायतों में चल रहे कार्यों में तेजी लाने और इस मद में आवंटित फंड को पूरी तरह जमीन पर उतारने को कहा गया. मनरेगा योजना के तहत 70 से 80 दिन काम कर चुके लोगों के लिए सौ दिन का काम पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा. पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता को लम्बित योजना को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है. बैठक में मनरेगा के बीपीओ पवन कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता जय कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता रोहित कुमार, रोजगार सेवक विनय गुरु, खुलेश्वर महतो, पंचायत सचिव फिरोज अंसारी, सगुनाथ रविदास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-insurance-workers-opposed-the-policies-of-the-government-by-forming-a-human-chain/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बीमा कर्मियो ने मानव श्रृंखला बनाकर किया सरकार की नीतियों का विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही