Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस पर लोगों को दिलाई गई शपथ

Advertisement
Advertisement

 सहयोगिनी संस्था ने प्रभातफेरी निकाल चलाया जागरूकता अभियान

Kasmar (Bokaro) : जरीडीह प्रखंड की बारु पंचायत में विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस पर 30 जुलाई रविवार को सहयोगिनी संस्था की ओर से ट्रैफिकिंग के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को ट्रैफिकिंग के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई. प्रभातफेरी भी निकाली गई, जिसे पंचायत समिति सदस्य दिलीप भुइयां ने रवाना किया. सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि संस्था लंबे अर्से से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित घर-घर जाकर बच्चों की ट्रैफिकिंग और बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है. समन्वयक फुलेंद्र रविदास ने कहा कि सरकार पूरी मुस्तैदी से बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकने के प्रयासों में जुटी हुई हैं, लेकिन इस संगठित अपराध को देश से पूरी तरह खत्म करने के लिए केंद्र सरकार को संसद में सख्त लाने की जरूरत है. प्रभातफेरी में संस्था के रवि कुमार राय, कुमारी किरण, पुष्पा देवी, मंजू देवी, सरोज कुमार, पूर्णिमा देवी, अंजू देवी, सोनी कुमारी, अनिल हेंब्रम, अनंत सिन्हा, राजकिशोर शर्मा, विकास गोस्वामी, लक्ष्मी देवी, सोनिका कुमारी, प्रवीण कुमार, प्रतिभा कुमारी मिश्रा सहित ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां व जनप्रतिनिधि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-pm-modi-increased-indias-respect-in-the-whole-world-laxman-singh/">गिरिडीह

: पीएम मोदी पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया- लक्ष्मण सिंह  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही