Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कोकसं ने नर्सों को किया सम्मानित

Bermo: सीसीएल के केन्द्रीय आस्पताल ढोरी में भामसं से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने 12 मई को अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस  पर यहां कार्यरत नसों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व मिठाई दे कर सम्मानित किया. जिला मंत्री संत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना अहम भूमिका डॉक्टरों की होती है उतना ही योगदान नर्स बहनों का भी होता है. मरीजों को समय से दवाई उपलब्ध कराने से लेकर दिन-रात उनकी सेवा करने में इनकी अहम भूमिका रहती है. कोरोना काल में नर्स बहनों ने अहम भूमिका निभाते हुए मरीजों की जान बचाने में कर्तव्यों का पालन किया था. विनय कुमार सिंह ने कहा कि भामसं प्रसिद्ध नर्स फ्लोरेस नाईटएंगल का जन्म 12 मई 1820 में हुई थी. उनके जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष नर्स दिवस मनाया जाता है. मौके पर कुलदीप कुमार, नुनुचंद महतो, शाहनवाज खान, बुधन नोनिया, राजेश पासवान, भुनेश्वर यादव, गौतम लोहार, संजीत ठाकुर, बालबहादुर, फुलेश्वर मांझी, बसंती देवी, सरिता कुमारी, पुतुल कुमारी, कुसुम कुमारी, उषा देवी, आशा देवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634835&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो: गोमिया के युवक की कर्नाटक मौत, शव लाने की हो रही है तैयारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही