Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर केबी कॉलेज में नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Bermo : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को केबी कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति के लिए महाविद्यालय के वेलफेयर कमेटी एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. केपी सिन्हा की अध्यक्षता में नशा मुक्त परिसर निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला, नशे के दुष्प्रभाव का संदेश देता हुआ लघु व नुक्कड नाटक का मंचन किया गया. इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. केपी सिन्हा ने कहा कि तंबाकू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इसके सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. मानव जीवन अनमोल है. बेहतर स्वास्थ्य व अपने परिवार की भलाई के लिए धूम्रपान न करें. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेलफेयर कमेटी के संयोजक डॉ. प्रभाकर कुमार ने कहा कि नशा मुक्त समाज निर्माण में संवाहक की भूमिका युवा निभाएंगे. लघु व नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों में नशे का सेवन नहीं करने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. नाटक की समाप्ति के बाद प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ. अरुण कुमार राय, प्रो. लक्ष्मी नारायण राय, प्रो. गोपाल प्रजापति,  डॉ. आरपी सिंह, डॉ. वासुदेव प्रजापति, डॉ. व्यास कुमार, डॉ. नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रो. पीपी कुशवाहा, प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. मधुरा केरकेट्टा, प्रो. नितिन चेतन तिग्गा समेत  कॉलेज के सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653086&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया के नए इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने दिया योगदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही