Search

 
 
 

बेरमो : प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 
Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में 26 अप्रैल को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति आयोग ने पूरे देश में पांच सौ ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जोड़ा है. बोकारो जिले के गोमिया ब्लॉक भी इसमें शामिल है. कार्यक्रम के तहत पूरे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल के क्षेत्र में प्रखंड को अव्वल बनाना है. इसके लिए कार्य की शुरुआत हो चुकी है. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में इन सुविधाओं के उपलब्ध हो जाने के बाद नीति आयोग की टीम सर्वेक्षण करने आएगी, जो प्रखंड निर्धारित मापदंड पर खड़ा उतरेंगे उस प्रखंड को पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत पिरामल फाउंडेशन गोमिया प्रखंड के पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं का सर्वेक्षण कर रही है. सर्वेक्षण के बाद रिपोर्ट पेश किया जाएगा. फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर रोबिन राजहंस ने बताया कि इस प्रखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा सकता है. इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों व पदाधिकारियों को मिल जुलकर कार्य करना होगा. इसके बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी गई. मौके पर उप प्रमुख अनिल महतो, गोमिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंदलाल महतो, सीडीपीओ अल्का रानी, बीपीओ पवन कुमार गुप्ता, मुखिया रियाज अंसारी, पंचायत सेवक धनपत कुमार, आंचल कुमार, पवन कुमार, नरोत्तम कुमार, रोजगार सेवक कपिल रविदास, विनय गुरु, शिवशंकर रविदास समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619544&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार :  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही