Search

 
 
 

बेरमो : यात्री ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

 
रेल पटरी के किनारे गया था शौच करने, परिजनों ने की शव की पहचान
Bermo : गोमो-बरकाकाना रेलखंड के फुसरो-अमलो रेलवे स्टेशन के बीच यात्री ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. उसकी पहचान करगली बाजार के नावाखाली निवासी अजीत चंद्रवंशी उर्फ बड़कू 40 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अजीत चंद्रवंशी पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित रेलवे फाटक व अमलो हॉल्ट के बीच शौच के लिए गया था. पोल संख्या 31/10 के निकट वह यात्री ट्रेन के चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की. वह टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी की साफ-सफाई का काम करता था. घटना की सूचना पर बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद जीआरपी थाना गोमिया की पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=739331&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : हाईवा के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही