Search

 
 
 

बेरमो : चतरोचट्टी तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत

 

Bermo :  बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चतरोचट्टी तालाब में नहाने के क्रम में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी निवासी रामचरण ठाकुर उम्र लगभग 60 वर्ष  तालाब में नहाने गया था. पिछले दिनों भारी बारिश के कारण तालाब में पानी भरा हुआ है. नहाने के क्रम में वह चिकनी मिट्टी में फिसल गया और गहरे पानी में चला गया.

इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-main-accused-of-sagar-ram-murder-case-arrested-within-10-hours/83050/">रांची:

सागर राम हत्याकांड का मुख्य आरोपी 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार

1 घंटे के अंदर निकाला गया शव

 डूबने के क्रम में रामचरण ठाकुर जोर जोर से बचाने के लिए आवाज लगाई. तालाब के आसपास नहा रहे लोगों ने आवाज सुनकर जब तक उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में जा चुका थ. घटना की जानकारी मिलते ही चतरोचट्टी के मुखिया प्रतिनिधि महादेव महतो तालाब पहुंचे और जानकारी लेने के बाद इसकी तत्काल सूचना गोमिया बीडीओ कपिल कुमार और थाना प्रभारी विवेक तिवारी को दिया. सूचना पाकर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी तलाश के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की. ग्रामीण तालाब में मछली पकड़ने वाली साधन लेकर उसकी खोजबीन शुरू की और एक घंटे के बाद उसकी शव बरामद कर लिया.

इसे भी पढ़ें -गोड्डा">https://lagatar.in/mlas-including-godda-dc-planted-saplings-said-plantation-is-necessary-for-environmental-protection/83122/">गोड्डा

डीसी सहित विधायकों ने किया पौधारोपण, कहा – पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी

गोमिया प्रखंड में पानी में डूबने की यह तीसरी घटना है

 रामचरण ठाकुर का एक बेटा और दो बेटी है.  चतरोचट्टी थाना प्रभारी विवेक तिवारी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. गोमिया प्रखंड में पानी में डूबने की यह तीसरी घटना है. सबसे पहले पिट्स स्कूल का छात्र अभिषेक यादव 30 मई को बकोनार नदी में बह गया था. जिसका तीसरे दिन शव बरामद हुआ.  इसके बाद 4 जून को महुआटांड के तालाब में 24 वर्षीय युवक संजीत महतो नहाने के दौरान डूब गया जिसका शव 23 घंटे बाद शनिवार को मिला. और ये तीसरी घटना जिसमें 1 घंटे में शव बरामद कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें -अंतर्राज्यीय">https://lagatar.in/pakur-police-will-keep-a-special-watch-on-inter-state-criminals/83126/">अंतर्राज्यीय

अपराधियों पर विशेष निगरानी रखेगी पाकुड़ पुलिस, बढ़ेगा गश्ती अभियान

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही