Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Bermo: फुसरो निर्मल महतो चौक के नजदीक फुसरो नगर परिषद से बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड के पास 6 मई की शाम लगभग सात बजे को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. उसके मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान विक्रमगंज थाना के धारुपुर पोखरा निवासी मनजीत सिंह के रुप में हुई. वह अपनी बहन के घर चंद्रपुरा आया था. वहां से फुसरो जयराम बस चढ़ने के लिए चौक के पास सड़क पार कर रहा था. इसी क्रम में छाई लदी हाइवा जेएच 10 सीएच 5546 के चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उसके मोबाइल को एक पत्रकार ने उठाकर थाना के सुपूर्द किया. जिसमें फोन आने के बाद उसकी पहचान हो सकी. इधर घटना के बाद बेरमो पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों ने हाइवा को धक्का देकर बीच सड़क से उक्त व्यक्ति का शव निकालकर केंद्रीय अस्पताल ढोरी के मर्चरी में रखवा दिया. इधर उसके परिजनों को प्रशासन ने सूचना दे दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629217&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो थर्मल : पापड़ के लिए उलझे बाराती, फूटे सिर, टूटे गाड़ी के शीशे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही