Search

 
 
 

बेरमो: एक हजार अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त

 
Bermo: गोमिया पुलिस ने एक हजार अंग्रेजी शराब की बोतल जब्त की है. थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 जनवरी की रात को स्वांग न्यू माइनस स्थित पानी टंकी के समीप से एक बिना नम्बर के चार पहिया वाहन को जब्त किया. वाहन की तलाशी ली गई . वाहन में धान से भरी हुई प्लास्टिक की बोरियां थी.  बोरियों  को हटा कर देखा गया तो दर्जन भर शराब की पेटी थी. विभिन्न ब्रांडों की एक हजार छोटी-बड़ी शराब की बोतलें बरामद की गई. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स की 330, मैकडोनेल के 330 और रॉयल स्टैग की 440 बोतल है. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी टीम गठित की गई थी, जिसमें अनुज प्रसाद, यमुना प्रसाद गुप्ता, मनोज यादव शामिल थे. पुलिस के अनुसार स्वांग न्यू माइनर्स कॉलोनी निवासी पिंटू शर्मा अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर बेचाता है. बरामद शराब की जांच कराई जाएगी कि वह असली है या नकली? यह भी पढें : 17">https://lagatar.in/the-virtual-court-of-17-months-spoiled-the-financial-condition-of-the-lawyers/">17

माह के वर्चुअल कोर्ट ने बिगाड़ दी वकीलों की आर्थिक सूरत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही