Search

 
 
 

बेरमो : 18 माह में मात्र 7 बैठक, पंसस ने किया बैठक का बहिष्कार

 
कहा, अधिकारी नहीं देते हैं किसी समस्या पर ध्यान
Bermo: गोमिया प्रखंड के पंचायत समिति के सदस्यों ने समिति की बैठक का बहिष्कार किया. बता दें कि 15 सितंबर प्रखंड सभागार में पंसस की बैठक आयोजित की गई थी. प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो सहित सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि प्रखंड के अधिकारी बैठक में उठाए गए सवालों पर कार्रवाई नहीं करते हैं. इसलिए उन्होंने इस बैठक का बहिष्कार किया. उन्होंने कहा कि वैसे बैठकों का कोई महत्व ही नहीं रह जाता है, जब सवालों पर समुचित कार्रवाई नहीं होती है. विकास कार्यों में हो रही गड़बड़ी के सुधार के लिए सवाल किए जाते हैं तो अधिकारियों बात को टाल देते हैं. प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक प्रत्येक महीने होनी चाहिए थी, लेकिन पिछले 18 महीने में महज सात ही बैठक हुई है. बैठक में जो भी समस्याएं रखी गई है आज तक उन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है. नए बैठक में नई समस्या सामने आ जाती है और पुराने सवाल ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है.

कंप्यूटर ऑपरेटर बात नहीं सुनते हैं : प्रखंड प्रमुख

प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि पंचायत में पिछले कई वर्षों से पंचायत सेवक एक ही स्थान पर पदस्थापित है, इनके स्थानांतरण का सवाल उठाया गया था, लेकिन वह भी नहीं हुआ. इसी प्रकार कंप्यूटर ऑपरेटर उनकी बात नहीं सुनते हैं. पिछले बैठक में कोरोना कल के दौरान नव प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम का वितरण नहीं किया गया. उसकी जानकारी मांगी गई थी, लेकिन प्रखंड कार्यालय ने वह सूचना नहीं दी. इसी प्रकार प्रखंड में डोभा निर्माण, आम बागवानी सहित अन्य कार्यों की जानकारी मांगी जाती है, उसकी भी जानकारी नहीं दी जाती है. इसलिए वह सामूहिक रूप से पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार किया. इस बैठक के बहिष्कार करने वालों में सरयू रविदास, सुमिता देवी, यशवंत कुमार, प्रवीण कुमार, हरी सिंह, महेश रविदास, पारसनाथ सिंह, मदन मोहन महतो, धनेश्वरी देवी, सुशीला देवी, जनक यादव, कुँवर सिंह, सैफ अली सहित अन्य सदस्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-former-cm-raghuvar-das-reached-dantu-and-took-information-about-the-incident-from-sameers-family/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : पूर्व सीएम रघुवर दास दांतू पहुंचकर समीर के परिजनों से ली घटना की जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही