Search

 
 
 

बेरमो : वोट के बदले नोट बांट रहा विपक्ष, जनता इसका जवाब दे- हेमंत

 

डुमरी से ‘इंडिया’ की प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में सीएम की नावाडीह में सभा 

Bermo : मुख्यमंत्री हेमंत्र सोरेन ने 27 अगस्त रविवार को डुमरी विधानसभा उपचुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में नावाडीह के ऊपरघाट मे सभा को संबोधित किया. कहा कि विपक्षी पार्टियां वोट के बदले रुपये बांटने में लगी हैं. उनके पास पूंजीपतियों की फ़ौज है. वे रुपयों से वोट खरीदना चाहते हैं. जनता इसका जवाब बेबी देवी को भारी मतों से जीत दिलाकर दे. यह स्वर्गीय जगरनाथ महतो के प्रति उनकी श्रद्धांजलि होगी. सीएम ने कहा कि यह स्व. जगरनाथ महतो आजीवन डुमरी के लोगों के हक के लिए लड़ते रहे. हमेशा यहां के लोगों के हितों की बात करते रहे. उन्होंने अपने कार्यों से राज्य में इतनी बड़ी लकीर खींच दी है कि उसे पार करना मुश्किल है. जब वे नहीं रहे, तो राज्य सरकार ने उनकी पत्नी को मंत्री बनाकर अपना दायित्व पूरा किया है, अब जनता की बारी है कि उन्हें मजबूत बनाकर सदन में भेजें. हेमंत ने कहा कि आज वे अपनी राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने नहीं आए हैं, विपक्ष की कारगुजारियों से लोगों को सचते कराने आए हैं.  पैसे के लिए अपने मान-सम्मान से समझौता नहीं करें और जगरनाथ महतो के कार्यो को याद कर अपना फैसला लें. उन्होंने संथाली भाषा में भी अपनी बातें रखीं. सभा को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मथुरा महतो, विधायक जयमंगल सिंह, प्रत्यशी मंत्री बेबी देवी, पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, पूर्व विधायक ममता देवी, योगेंद्र महतो आदि ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-students-must-plant-a-sapling-every-year-on-their-birthday-principal/">बोकारो

: विद्यार्थी हर साल अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं- प्राचार्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही