Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: कल्याणी में कामगारों के लिए योग शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Bermo: सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना के गेस्ट हाउस में योग शिविर लगाया गया. यह शिविर तारमी ओसीपी में भी लगाया गया. इसका आयोजन खान सुरक्षा महानिदेशालय कोडरमा क्षेत्र ने किया. इस शिविर में सीसीएल कर्मी और कल्याणी प्रबंधन की टीम शामिल हुई. उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सीसीएल कर्मियों को निरोग और स्वस्थ रखना है. काम करने के साथ ही स्वस्थ रहना भी जरूरी है. नहीं तो शरीर बीमार हो जाता है. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemants-open-letter-to-modi-commendable-efforts-to-return-home-of-students-from-ukraine-take-initiative-to-complete-their-education/">हेमंत

का मोदी को खुला पत्र : यूक्रेन से छात्रों की घऱ वापसी का प्रयास सराहनीय, उनकी शिक्षा पूरी करने की पहल करें   
आयोजनकर्ताओं ने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है. उन्हें योग के जरिये स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया जाता है. लोगों की उपस्तिथिति को देखते हुए इसे इसे आगे भी जारी रखने पर विचार किया गया. मौके पर कल्याणी के वरीय प्रबंधन शैलेश प्रसाद, बिजेंद्र कुमार सिंह और सेफ्टी ऑफिसर आरके रवि मौजूद थे. इसके अलावा जितेंद्र दुबे, राधेश्याम दिगार, एके जैना, दिलीप पासवान, अवधेश कुमार मो० कलीमुद्दीन, मो० जमालुद्दीन अंसारी, दिनेश प्रसाद मंडल, विनोद बिहारी चौधरी और कमलेश कुमार यादव मौजूद थे. साथ ही तारमी ओसीपी प्रबंधक रमन श्रीवास्तव, कैलाश मिस्त्री साहब, फोरमैन दिग्विजय, माइनिंग सरदार इदरीश अंसारी, सिक्योरिटी बाबूलाल साव, सीताराम महतो, राजकुमार, रंजीत कुमार और विकास कुमार मौजूद थे. यूनियन प्रतिनिधि में विकास दास और बुटल महतो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  बेरमो">https://lagatar.in/bermo-babulal-marandi-said-the-state-government-is-engaged-in-looting-the-mineral-wealth/">बेरमो

: बाबूलाल मरांडी ने कहा – राज्य सरकार खनिज संपदा को लूटने में लगी है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही