Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : परीक्षा पर चर्चा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Bermo : डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में 22 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा  विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शिक्षक, अभिभावक और बच्चों ने भाग लिया. संगोष्ठी में तथा नई शिक्षा नीति, परीक्षा के पैटर्न, मॉडल प्रश्नों के सेट समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई. स्कूल के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति के आलोक में परीक्षा पर चर्चा की गई. इस विषय पर सुझाव भी ऑनलाइन मांगे गए हैं. जिन बच्चों के सुझाव अच्छे होंगे उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा. प्राचार्य ने यह भी कहा कि एनसीईआरटी पुस्तक का प्रकाशन हो गया है. नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया गया है. बच्चों को एक क्षेत्रीय भाषा समेत  हिंदी, अंग्रेजी तथा एक विदेशी भाषा पढ़ना पड़ेगा. एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म नहीं होगा. बच्चे नॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएंगे. प्रश्नों के विभिन्न पैटर्न जैसे सारगर्भित प्रश्न और वैकल्पिक प्रश्न पर चर्चा की गई. अभिभावकों से कहा गया कि अपने बच्चों का फीडबैक दें. संगोष्ठी में शिक्षक निर्मल बेहुरा, आरके अग्रवाल और अभिभावकों में राकेश चंद्रा समेत अन्य ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533580&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अपराधियों ने लक्ष्मी मार्केट में की फायरिंग, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही