Bermo :. “बनो किसान” संस्था की ओर से ग्राम स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कसमार प्रखंड के पोंडा बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गोष्ठी में संस्था के सचिव आकांक्षा कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार मौसम में बदलाव हुआ है ऐसे समय में किसानों को नए तकनीक के आधार पर खेती करने की आवश्यकता है. इससे किसानों को कम समय और कम लागत पर खेती का ज्यादा मुनाफा होगा. इस दौरान उन्होंने बताया कि संस्था ने कसमार प्रखंड के कृषि बहुल सभी गांव में किसान गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय भी लिया है. प्रधान सेवक प्रसेनजित कुमार ने किसानों को हो रही परेशानी को लेकर बताया कि जब भी खेती किसानी में किसानों को कोई दिक्कत हो तो संस्था 24 घंटे परामर्श सेवा देगी. उन्होंने किसानों को मदद के लिए कृषि विज्ञान केंद्र एवं अन्य संस्थानों से कैसे लाभ मिले इस पर भी विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें- किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-torrential-rains-disrupt-the-life-of-the-city/">किरीबुरु
: मूसलाधार बारिश से शहर का जीवन अस्त-व्यस्त
: मूसलाधार बारिश से शहर का जीवन अस्त-व्यस्त
Leave a Comment