Bermo: गोमिया प्रखंड सभागार में 27 अप्रैल को जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कई पंचायतों के मुखिया व जल सहिया उपस्थित थे. पीएचईडी तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता शशिशेखर सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों व जल सहियाओं को हर घर जल मिशन के तहत कार्य करना है. 2024 तक गांव के अंतिम व्यक्ति के घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है. घर तक जल पहुंचाने के लिए जगह-जगह जलमीनार बनाया जा रहा है. यूनिसेफ के घनश्याम साह ने कहा कि जल बहुत ही महत्वपूर्ण है इसे बर्बाद नहीं होने देना है. जल संरक्षण के लिए सामंजस्य बनाकर कार्य करना है. लोगों को अपने-अपने घरों में सोख्ता बनाने के लिए प्रेरित करना है. प्रत्येक पंद्रह दिनों में एक बैठक का आयोजन करना है. पेयजलापूर्ति नियमित हो इसके लिए जलकर वसूली भी करना होगा. तभी निर्बाध रूप से सभी घरों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हो सकेगी. मौके पर यूनिसेफ के दिलीप कुमार, अभियंता रोहित मंडल, मनोज कुमार, अनुरोध अग्रवाल,मुखिया शांति देवी, तारामणि भोक्ता, अनारकली, पार्वती देवी,बलराम रजक,बिनोद विश्वकर्मा, रीना सिंह, इंदु देवी, सुमन देवी,बेबी कुमारी,अणु देवी,पूनम देवी,ज्योति देवी,कंचन देवी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621147&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : हर हाल में कोयले के अवैध खनन पर लगेगी रोक : एसडीपीओ [wpse_comments_template]
बेरमो:पंचायत प्रतिनिधि व जल सहिया सामंजस्य बनाकर करें कार्य : घनश्याम साह

Leave a Comment