Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गरीबों-वंचित की आवाज थे पंडित दीनदयाल- रवींद्र पांडेय

Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल में भाजपा नेताओं ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Bermo : बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में 25 सितंबर सोमवार को जन संघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबोधित करते हुए गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा समाज के गरीब और वंचित लोगों की आवाज बुलंद करते रहे. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक व प्रमुख संगठनकर्ता थे. उनकी जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है. श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव,  पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, वरीय नेता प्रहलाद बर्णवाल, लक्ष्मण नायक, गिरिजा देवी,  प्रकाश कुमार सिंह आदि शामिल हैं. इस मौके पर सेवा सप्ताह पखवाड़ा के तहत डॉ रवीद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन की ओ से नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ उषा सिंह ने शिविर में आए दर्जनों लोगों के स्वास्थ्य जांच की. उन्हें मुफ्त दवाएं भी दीं. कार्यक्रम का संचालन बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद ने किया. मौके पर संत सिंह, सूरजमल नायक, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, नवीन पांडेय, सीमा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bjp-members-of-kasmar-celebrated-the-birth-anniversary-of-pandit-deendayal/">बोकारो

: कसमार के भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही