Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि

Bermo : गोमिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई को मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकरताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू जिस समय देश के पहले प्रधानमंत्री बने उस वक्त देश के सामने कई चुनौतियां थी. देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी. देश अलग-अलग रियासतों में बंटे थे. रियासतों को एकजुट करने समेत अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और जाति संप्रदाय में बंटे लोगों को एकजुट करने जैसे चुनौतियों का नेहरू जी ने बखूबी सामना किया. भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. वैश्विक परिदृश्य पर गुटनिरपेक्ष देशों की अगुवाई कर भारत को नई पहचान दिलाई. देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उन्होंने पंचवर्षीय योजना बनाई. देश में आईआईएम, वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, आईआईटी जैसे शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर प्रगति की नींव रखी. अपने प्रधानमंत्रित्व काल में शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए रोडमैप तैयार किया. देश की तरक्की में उनके योगदान को कभी नहीं भूलाया नहीं जा सकता. श्रद्धांजलि देने वालों में अभय सिन्हा, मुर्शीद अली, कृष्ण सिंह, विनोद यादव, उपेंद्र गुप्ता, रवि, अशोक, फिरोज समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648441&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : डीवीसी का बोकारो थर्मल बी प्लांट का अस्तित्व अब बन जाएगा इतिहास, किया जाएगा डिस्मेंटल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही