Search

 
 
 

बेरमो : डीएवी स्कूल स्वांग के अभिभावकों ने रामेश्वर सिंह फौजी का किया स्वागत

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के स्वांग डीएवी स्कूल के अभिभावकों ने स्वांग शिव मंदिर के समीप कोलियरी मजदूर कांग्रेस के महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, यूनियन नेता अनिल सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया. रामेश्वर सिंह फौजी ने कहा कि डीएवी प्रबंधन की फीस वृद्धि पर सकारात्मक वार्ता हुई. सीसीएल के सीएमडी और कार्मिक निदेशक के साथ वार्ता के बाद स्कूल में री एडमिशन फीस नहीं और पीपुल फंड के नहीं लिया जाएगा.  ट्यूशन फीस से संबंधित भी वार्ता हुई है उसे भी कम करने का आश्वासन मिला है. बता दें कि डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में अप्रत्याशित रूप से फीस वृद्धि किए जाने के कारण पिछले कई दिनों से अभिभावक लगातार आंदोलन कर रहे थे. फौज़ी ने कहा कि फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों का आंदोलन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. इस मौके पर मुखिया विनोद विश्वकर्मा, केदारनाथ स्वर्णकार, राधेश्याम स्वर्णकार, केदार प्रसाद स्वर्णकार, चंदना डे को भी धन्यवाद दिया गया. यह">https://lagatar.in/bermo-ekta-mahila-sangathan-protested-in-front-of-the-block-office/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : एकता महिला संगठन ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही