Search

 
 
 

बेरमो: दुकान से 10 लाख रुपये के मोबाइल सहित पार्ट्स की चोरी

 
Bermo : गोमिया बैंक मोड़ के निकट एक दुकान से करीब दस लाख रुपये के मोबाइल सहित पार्ट्स की चोरी की घटना सामने आई है. इस संबंध में एमआई मोबाइल शो रूम के मालिक सूरज कुमार ने पुलिस को दी सूचना में कहा है कि गुरुवार की रात को चोरों ने शो रूम के पीछे वेंटीलेटर तोड़कर दुकान में रखे 16 पीस नये मोबाइल सहित मोबाइल के सभी प्रकार के एसेसिरिज चोरी कर ले गए. चोरों ने इस दौरान शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर, दुकान में रखे पंद्रह हजार रुपए नगदी सहित बिल का फाइल भी अपने साथ लेते गए. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-73-04-percent-voters-cast-their-votes-in-nirsa-block/">धनबाद:

निरसा प्रखंड में 73. 04 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
इस घटना की सूचना के बाद आइइएल थाना प्रभारी आशीष कुमार मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की. वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया. इस संबंध में सूरज कुमार ने बताया कि रोज की तरह शो रूम के कर्मचारी प्रवीण कुमार जब दुकान खोलने के लिए सुबह आये तो देखा कि दुकान के बगल की गली के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. उसके बाद दुकान का सट्टर खोलकर अंदर गया तो दुकान के अंदर सभी सामान बिखरे पड़े थे. बबलू ने इसकी सूचना उसे दी. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-fourth-phase-of-elections-concluded-more-than-71-percent-voting-in-chas-block/">बोकारो:

चौथे चरण का चुनाव संपन्न, चास प्रखंड में वोटिंग 71 प्रतिशत से अधिक
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह दुकान गये तो देखा कि दुकान में बिक्री के लिए रखे गये मोबाइल और मोबाइल के एसेसिरिज व अन्य कई सामान गायब हैं. दुकान के सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी नहीं है. इसके बाद उन्होंने अविलंब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस दी.दुकान संचालन के लिए स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया से लोन भी लिया है. सूरज के अनुसार दुकान से कुल मिलाकर लगभग दस लाख रुपए की मोबाइल सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी है.    [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही