Search

 
 
 

बेरमो : सवारी गाड़ी ने साइकिल में मारी टक्कर, मजदूर गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर

 
Bermo :  गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल गेट के पास एक सवारी गाड़ी ने साइकिल को टक्कर मार दी. इस हादसे में ओरिका कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.  स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में किशुन यादव (48 वर्षीय) को स्थानीय आर्डियर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को रांची रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक वहां से भाग निकला. लेकिन जब वह गोमियां रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा तो रेलवे फाटक बंद था. ऐसे में चालक ने अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लिया.

हर दिन की तरह साइकिल से काम करने जा रहे थे किशुन यादव 

जानकारी के अनुसार, गोमिया के पडरिया निवासी किशुन यादव हर दिन की तरह साइकिल से ओरिका कंपनी में ठेका मजदूरी करने जा रहे थे. जैसी ही वो आईईएल गेट के पास पहुंचे, विष्णुगढ़ की ओर से आ रही सवारी गाड़ी (JH09AU9878) ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह जमीन पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही