Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पटना साहिब के जेनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह पहुंचे जारंगडीह, गुरुद्वारा में टेका मत्था

Bermo : तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब के जेनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह शुक्रवार 21 अप्रैल को बेरमो के जारंगडीह स्थित गुरुद्वारा पहुंचे. जहां बेरमो के कथारा, जारंगडीह, जरीडीह बाजार, संडे बाजार, करगली बाजार, जवाहर नगर, बोकारो थर्मल व गोमिया गुरुद्वारा प्रधंक कमेटी के लोगों ने सरदार इंद्रजीत सिंह का भव्य स्वागत किया. सरदार इंद्रजीत सिंह ने गुरुद्वारा में मत्था टेका. इसके बाद उन्होंने जारंगडीह गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष और सचिव से पटना साहिब में सेंट्रल कमेटी के चुनाव को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने के अंदर चुनाव होंगे. जिसकी सूचना संबंधित गुरुद्वारे को दी जा रही है. सभी गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधि चुनाव में जरूर भाग लें. बेरमो से आठ डेलीगेट चुनाव में भाग लेंगे. सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सिख समाज सदैव समाज हित, राज्य हित व देश हित में कार्य करता है. समाज के उत्थान के लिए तमाम गुरुद्वारा कमेटियों को एकजुट रहकर काम करना होगा. इस मौके पर हरविंदर सिंह, गुरुनाम सिंह, सरदार लक्की सिंह, गुरमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, लोचन सिंह, अवतार सिंह, लाल सिंह, लेना सिंह, बकसी सिंह, निशांत सिंह, तरसेम सिंह, सार्दुल सिंह, जसप्रीत सिंह, कमल सिंह, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रॉकी सिंह, शनी सिंह व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-girl-students-staged-a-drama-of-munshi-premchands-idgah/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मुंशी प्रेमचंद की ईदगाह का छात्राओं ने किया नाट्य मंचन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही