Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सफाई कर्मचारियों का जल्द बकाया करें भुगतान: भीम आर्मी

Bermo : भीम आर्मी फुसरो नगर कमेटी के अध्यक्ष नकुल रविदास,  शैलेश घासी व बिट्टू कुमार घासी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के छह महीने से बकाया भुगतान की मांग की गई है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों का परिवार भूखों मरने की स्थिति में आ गया है. बच्चों का पढाई चौपट है. अगर 15 दिनों के अन्दर सभी कर्मचारियों का भुगतान नहीं हुआ तो भीम आर्मी आंदोलन करेगी. पत्र की प्रतिलिपि डीसी, एसडीओ बेरमो व मिशन के प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित की गई है. मौके पर गोवर्धन रविदास, नकुल रविदास, अजय मेहरा, दिनेश मुंडा, नितीश कुमार, सोनु खान, भरत रविदास, अशोक भुईयां, सोहनलाल मांझी व मनोज शर्मा आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655014&action=edit">यह

भी पढ़ें:तेनुघाट : जिला बनाओ संघर्ष समिति का धरना 13 जून को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही