Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पीडीएस डीलर केन्द्र और राज्य के बीच की कड़ी : राजेन्द्र रजक

Bermo : गोमिया प्रखंड फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले गोमिया के सैकड़ों पीडीएस दुकानदारों ने तीन दिनों के हड़ताल के अंतिम दिन गुरुवार को जुलूस निकाला. सभी डीलर गोमिया बैंक मोड़ पर जमा हुए और नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ को मांग पत्र सौंपा. एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र रजक ने कहा कि सरकार उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर उन्हें लागू करे, अन्यथा इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा. सरकार जिस खाद्यान्न वितरण का श्रेय लेकर ढिंढोरा पीटती ही, उस योजना को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में डीलरों की ही भूमिका होती है. इसलिए सरकार उनकी सभी जायज मांगो को पूरा करे. [caption id="attachment_550178" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/PDS-JULUSH-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> जुलूस में आमिल प्रखंड के पीडीएस डीलर[/caption] एसोसिएशन के संरक्षक बद्री पासवान ने कहा कि डीलरों को कमीशन नहीं मानदेय चाहिए. दरअसल वे कभी बैंक लोन के लिए जाते हैं तो उनसे पूछा जाता है कि आपकी सैलरी कितनी है. पीडीएस विक्रेता ईमानदारी के साथ काम करते हैं. कोरोना काल के दौरान कई डीलरों का निधन हो गया. लेकिन सरकार ने अभी तक उनके आश्रितों को लाइसेंस जारी नहीं किया है. मौके पर लखन प्रसाद, मुरली रविदास, भीमसेन पासवान, शशिकांत सिंह, सुंदर लाल राम, चिड़न रविदास, राजू रविदास, रंजीत कुमार, प्रकाश गंझू, केदारनाथ, राजेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर, सुनीता देवी, प्रकाश जायसवाल, निर्मला देवी, विकास डे, सन्नी सिंह, राजकुमार, अतुलचंद, जयनारायण गोप, प्रदीप कुमार, विनोद रविदास, टेकोचंद्र महतो, श्याम नारायण राम, शरण रविदास, किशुन महतो, शबनम आरा, सुमन, रामचंद्र हांसदा, सुरेश महतो, निजाम, पूनम देवी, तारा देवी, शारदा देवी आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-apathy-iti-ready-in-2015-government-could-not-start-studies-in-8-years/">यह

भी पढ़ें : कसमार : उदासीनता : 2015 में आईटीआई बनकर तैयार, 8 साल में पढ़ाई शुरु नहीं कर सकी सरकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही